अमर उजाला ब्यूरो

loader

Trending Videos

झांसी/सिजारी बम्होरी। धसान नदी में अपने बड़े भाई के साथ नहाने के दौरान बह गए दीपू रायकवार (20) का शव करीब 23 घंटे बाद पुलिस ने नदी से ही बरामद कर लिया। उसके शव मिलते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

थाना लहचूरा के सिजारी बुजुर्ग गांव निवासी दीपू रायकवार (20) अपने बड़े भाई रामसेवक (25) के साथ दोपहर करीब 12 बजे नहाने गया था। अचानक तेज धारा में दीपू बह गया। यह देख रामसेवक ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह उसे बचा नहीं सका। किसी तरह रामसेवक को बाहर निकाला गया। कई घंटे तलाशने के बाद भी शनिवार देर शाम तक दीपू का पता नहीं चला। रविवार सुबह लहूचरा बांध के गेट बंद करके फिर गोताखोर नदी में उतारे गए। सुबह करीब 11 बजे उसका शव बाहर निकाला जा सका। स्थानीय तैराकों ने बताया कि दीपू भंवर में फंस जाने से गहराई में चला गया था। जहां वह डूबा था, उसके आसपास ही उसका शव बरामद हुआ। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *