
{“_id”:”67e308bd5178801ddc078fb9″,”slug”:”the-car-lost-balance-and-overturned-three-people-including-the-district-president-were-injured-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-105721-2025-03-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: कार असंतुलित होकर पलटी, जिलाध्यक्ष सहित तीन घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मोंठ। मंगलवार को पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम मबूसा ओवरब्रिज के पास कार असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शिवहरे सहित तीन पदाधिकारी घायल हो गए। विश्व हिंदू परिषद के नेता एरच में जिला स्तरीय बैठक में शामिल होने जा रहे थे। विहिप पदाधिकारी शिवम अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को कस्बा एरच में संगठन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष मधुसूदन शिवहरे, बड़ागांव नगर अध्यक्ष संतोष रिछारिया और प्रखंड संयोजिका सुमन श्रीवास्तव झांसी से कार से निकले थे। पूंछ थाना क्षेत्र में मबूसा हाईवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना में सभी लोग घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से मोंठ सीएचसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। संवाद