लखनऊ। शहर में फैले तारों के मकड़जाल को हटाने के लिए मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सोमवार को संबंधित विभागों को निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने कहा, सड़क किनारे व डिवाइडर पर लगे पोल आदि पर कई डेड तार लटके हुए हैं। उन्हें हटाने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।

ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तारों का मकड़जाल फैला होने के कारण सुंदरीकरण पर दाग लग रहा है। इसलिए संबंधित विभाग जल्द से जल्द उन्हें हटवाएं। बैठक में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के अलावा बिजली विभाग, टेलीकॉम कंपनी और केबल संचालक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *