{“_id”:”6706cb092c906925810bffe2″,”slug”:”the-condition-of-six-worsened-again-77-are-already-undergoing-treatment-orai-news-c-224-1-ori1005-120820-2024-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: छह की हालत दोबारा बिगड़ी, 77 का पहले से चल रहा इलाज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के बरोदा कलां गांव में तेलू खाने से बीमार हुए लोगों की हालत में सुधार है। 50 मरीज मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। मंगलवार की शाम वापस लौटे कुछ मरीजों की हालत फिर से बिगड़ने पर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद बीमारों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम ने कैंप नहीं लगाया है, एक महिला कांस्टेबल व एक सिपाही जरूर वहां ड्यूटी कर रहे हैं।
कैलिया थाना क्षेत्र के गांव बरोदा कलां में हरीप्रकाश के घर भैंस की पड़िया का जन्म होने पर छह अक्तूबर की शाम तेलू घर में पकाई गई। सात अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों के अलावा रिश्तेदारों को भी तेलू खाने के लिए बुलाया गया था। तेलू खाकर 75 लोगों की हालत बिगड़ने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को नौ वर्षीय एक मासूम आर्यन की मौत हो गई।
सीएचसी प्रभारी अनिल कुमार शाक्य ने बताया कि बुधवार की सुबह भी एक और मरीज आया है उसका भी उपचार किया जा रहा है। अधिकतर मरीजों को मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया है। अमर उजाला की टीम ने जब गांव जाकर हकीकत जानने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद लोग प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। गांव वालों के मुताबिक छह लोग शांति देवी, बलराम, रामवती, अवनी, सोनम व रामकुमार निवासी खुटेला घर वापस लौटे हैं, जिनमें से तीन बलराम, रामवती व राजेंद्र की फिर से तबीयत बिगड़ जाने से उन्हें दुबारा एंबुलेंस बुला कर वापस सीएचसी जाना पड़ा है। इसके अलावा आठ लोग कस्बे के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती हुए हैं।
उरई संवाद के अनुसार- बुधवार को जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा से सांसद नारायण दास अहिरवार ने मेडिकल पहुंचकर बीमार लोगों का हालचाल जाना। उन्हें मेडिकल प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।
पूरा परिवार बीमार घर पर लटक रहे ताले
कोंच। बरोदा कलां गांव में ऐसे भी घर हैं, जिनमें परिवार के सभी सदस्य बीमार होने के कारण घरों में ताला लटक रहा है। तेलू आयोजन हरिप्रकाश अहिरवार के पड़ोसी मुकेश अहिरवार का पूरा परिवार तेलू खाने से बीमार हुआ है। परिवार के सात सदस्य बीमार हैं, उनका उरई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मुकेश उनकी देखरेख में लगा है और में ताला लटका रहा है। उधर राजकुमार का भी पूरा परिवार बीमार हुआ है उनकी पत्नी प्रीति, लड़का हार्पिक व बेटी का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है और घर में ताला लटक रहा हैं।
