
परिक्रमा मार्ग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) द्वारा मथुरा की पांच कोस की परिक्रमा की दशा सुधारी जाएगी। इसके सुधार कार्य एवं सौंदर्यीकरण के कार्य में 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना के तहत परिक्रमा की उबड़खाबड़ सड़क की मरम्मत की जाएगी, साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने के लिए रेड स्टोन की बेंच लगेंगी।
Trending Videos
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा की पांच कोस की परिक्रमा को सुदृढ़ बनाने के साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए बनाई गई परियोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है, साथ ही एमवीडीए 18 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। इस परियोजना के तहत मथुरा परिक्रमा में परिक्रमार्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसके बाद पथ प्रकाश के लिए ऑर्नामेंटल पोल लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए जगह-जगह लाल पत्थर की बैंच लगाई जाएंगी। पीने के लिए पानी का इंतजाम किया जाएगा।
