The days of fog and dew are here, soon cold of the day will start to make you shiver

कानपुर का मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मंगलवार को दिन और रात का तापमान थोड़ा बढ़ा जरूर है। पर, बढ़ती नमी जल्दी ही ठिठुरन पैदा करने वाली है। नमी बढ़ी तो कोहरा बढ़ेगा। सूरज का तेज मद्धम पड़ता जाएगा। बादल छाने के भी आसार हैं। ऐसे में रात में भले ही कुछ राहत मिल जाए पर दिन की गलन कंपाएगी जरूर। ऐसा बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण हो रहा है। वहीं से कानपुर तक नमी आना शुरू हो गई है। इसी वजह से मंगलवार सुबह दृश्यता 500 मीटर ही रह गई, जो दो किलोमीटर तक होनी चाहिए।

Trending Videos

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि निम्न दबाव से बने चक्रवाती घेरे ने हवा की रफ्तार सुस्त कर दी है। इससे धुंध और प्रदूषण दोनों बढ़ सकते हैं। निम्न दबाव खत्म होने पर गलन तेज हो जाएगी। ऐसा दो-तीन दिन बाद होने के आसार हैं। रात का तापमान तो अभी भी 5.8 डिग्री पर है, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसका असर खत्म होते ही हवा तेजी से बहेगी। गलन बढ़ने लगेगी। डॉ. पांडेय ने बताया कि अभी हवा की सुस्ती और दिशा की वजह से जेट स्ट्रीम के साथ आने वाली समुद्री ठंडक मंद है।

सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि नमी 92 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटे में यह छह प्रतिशत बढ़ी है। रात के समय ओस ज्यादा गिरने लगी है। इससे कोहरा बढ़ता है और धुंध भी। 24 घंटे में हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी से पश्चिमी हो गया है, लेकिन गति 1.4 किमी प्रति घंटा ही है। इस वजह से आने वाले पांच दिनों में धुंध बनी रहेगी। बारिश के आसार नहीं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें