{“_id”:”675a957a523f5251000b7121″,”slug”:”the-district-will-get-4000-metric-tons-of-fertilizer-tomorrow-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-451757-2024-12-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: जिले को कल मिल जाएगी 4,000 मीट्रिक टन खाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। शुक्रवार को जिले को चार हजार मीट्रिक टन खाद और मिल जाएगी। इसके एक-दो दिन बाद 1320 मीट्रिक टन खाद और आएगी। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि रबी सीजन में 30 हजार मीट्रिक टन खाद के वितरण का लक्ष्य तय किया गया था। खाद की दो खेप और आने के बाद जिले में 28 हजार मीट्रिक टन का वितरण सुनिश्चित हो जाएगा। हालांकि, अब खाद की मांग में भी कमी आ गई है। यूरिया की मांग बढ़ने लगी है। इसका पर्याप्त स्टॉक जिले में उपलब्ध है। ब्यूरो
