संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:15 AM IST

पदक जीतने के बाद कोच के साथ खिलाड़ी अवनी पाल।
– फोटो : पदक जीतने के बाद कोच के साथ खिलाड़ी अवनी पाल।
{“_id”:”68c9b02f08aee219640bfc24″,”slug”:”the-districts-daughter-brought-glory-to-the-district-by-winning-bronze-in-the-state-competition-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-145260-2025-09-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: स्टेट प्रतियोगिता में जिले की बेटी ने कांस्य जीत नाम किया रोशन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:15 AM IST

पदक जीतने के बाद कोच के साथ खिलाड़ी अवनी पाल।
– फोटो : पदक जीतने के बाद कोच के साथ खिलाड़ी अवनी पाल।
मैनपुरी। प्रतिभा के दम पर एथलेटिक्स खिलाड़ी अवनी पाल ने 60वीं यूपी स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। ट्रायथलॉन में पदक अपने नाम करने के साथ अवनी का चयन नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रयागराज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में संचालित एथलेटिक्स सेंटर की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। चैंपियनशिप के अंडर-14 ट्रायथलॉन वर्ग में स्टेडियम की खिलाड़ी अवनी पाल ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव आदि ने भी बधाई दी है।