संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Tue, 23 Jan 2024 01:48 AM IST

The dream of Ram devotees has been fulfilled - Smriti

पूजा पाठ करतीं स्मृति ईरानी

अमेठी सिटी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने वह दिन भी देखे हैं, जब राम भक्त कहलाना भी कुछ लोग राजनीति में अभिशाप मानते थे, आज सत्ता से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों को विशेष रूप से याद करने का दिन है, जिन्होंने छाती पर गोलियां खाई। सुनने में ये भी आया था कि उन्हें बोरियों में भरकर सरयू में जिंदा बहा दिया गया। दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सोमवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज राम भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। 500 साल धर्म के लिए धैर्य दिखाने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की राम भक्तों से ही अपेक्षा रही होगी कि हम कलयुग में भी मर्यादा का प्रमाण दें। कहा कि जिन्होंने अपना पूरा जीवन दे दिया, उन्हें आशा थी कि एक दिन राम मंदिर बनेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज उन सभी राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है। आज प्रकाश और दिवाली का दिन है, इसलिए हम उनकी बात न करें, जिन्होंने सिर्फ अंधेरा ही दिया है। आज राम भक्त अपने धर्म का पालन करने के लिए आजाद हैं। आज दिवाली से कम नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *