{“_id”:”66b14754361489bef9093244″,”slug”:”the-driver-dozed-off-the-bus-overturned-five-pilgrims-injured-orai-news-c-224-1-ka11004-118127-2024-08-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: चालक को झपकी आई, पलटी बस, पांच कावंड़िये घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई (जालौन)। उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस के चालक को झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई और बस में सवार पांच कावंड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर कोतवाली पुलिस व सीओ एंबुलेंस लेकर पहुंचे और पांच घायलों को बस से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उपचार के बाद सभी को रोडवेज बस से अयोध्या के लिए रवाना कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़ागांव के पास रविवार देर रात उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर 44 यात्रियों से भरी प्राइवेट बस चालक के झपकी आ जाने के कारण खंदक में पलट गई। इससे बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार घायल चालक बहराइच जिले के बजीरगंज निवासी लड्डन (60), बदरका थाना खैरीघाट बहराइच निवासी राममिलन (48), खैरी घाट के धनुआ निवासी सुरेंद्र कुमार (42), ऊधम राम शुक्ला (50), खैरीघाट केबलपुर निवासी शिवपूजन शुक्ला घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी पर सीओ उमेश पांडेय मौके पर पहुंचे और अन्य कावड़ियों को रोडवेज बस से अयोध्या के लिए रवाना कराया। बस पलटने से हाईवे पर दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस हटवाकर जाम खुलवाया। सीओ उमेश पांडेय ने बताया कि बस में घायल हुए सभी यात्री ठीक है। किसी भी यात्री को ज्यादा चोट नहीं आई है। सभी को रोडवेज बस से अयोध्या के लिए रवाना किया गया है।
दो दिन पहले निकले थे महाकाल के दर्शन करने
उरई। सावन के त्योहार पर सभी कावड़िये दो दिन पहले बहराइच से निकले थे। बस में सवार रामेश्वर, प्रभुदयाल ने बताया कि सभी ने पहले बाबा महाकाल जाने की बात कही तो बस चालक वहां से दर्शन करने के बाद अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बस बड़ागांव के पास पहुंची कि बस चला रहे चालक लड्डन को नींद आ गई और बस खंदक में चली गई। बताया कि घटना के समय बस में सवार आधे से ज्यादा लोग सो रहे थे, जैसे ही हादसा हुआ तो चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। (संवाद)
