कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर गांव में रविवार की रात वृद्धा ने घर से थोड़ी दूर स्थित कुएं के मरुआ में फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों को सोमवार की सुबह महिला का शव लटका दिखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में अभी तक आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

loader

Trending Videos

हाजीपुर गांव निवासी राजा बेटी (70) ने रविवार की रात घर से थोड़ी दूरी पर स्थित कुएं के मरुआ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर वालों ने उन्हें मौजूद नहीं पाया तो आसपास मोहल्ले में खोजबीन की। कुछ ग्रामीणों को कुएं में रस्सी लटकी दिखी तो इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देखा तो उसमें राजा बेटी का शव फंदे पर लटका था। परिजनों ने बताया कि मृतक राजा बेटी की दो बेटियां हैं जो शादीशुदा हैं। घर में उसका एक पुत्र विजय है। बताया कि महिला का परिजनों से विवाद हुआ था, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक का कहना है कि जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें