
ध्रुव जुरेल
{“_id”:”69598790ab50a689b70b7cd0″,”slug”:”the-exclusion-of-dhruv-from-the-team-has-disappointed-sports-fans-agra-news-c-365-1-sagr1044-105952-2026-01-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: ध्रुव का चयन न होने से खेलप्रेमियों में निराशा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ध्रुव जुरेल
आगरा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों के लिए घोषित की गई भारतीय टीम में ध्रुव जुरेल को जगह नहीं मिली। आगरा के विकेटकीपर-बल्लेबाज का चयन न होने से शहर के खेलप्रेमियों को निराशा है। हालांकि, राजकोट में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में ध्रुव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 62 गेंदों पर 55 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे। ध्रुव जुरेल की उपयोगी पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 322 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम 264 रन ही बना सकी। ध्रुव जुरेल घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।