जन अधिकार युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

– प्रदेश महासचिव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शनिवार को नगर के आगरा बाईपास रोड स्थित एक रिसोर्ट में जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें करहल विधानसभा उप चुनाव में पार्टी की रणनीति तय की गई। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डाॅ. अवनीश शाक्य और मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र द्वारा कार्यकारिणी गठित की गई।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सर्व सम्मति से कप्तान शाक्य को जिला संगठन मंत्री, विजेंद्र शाक्य और योगेंद्र को जिला उपाध्यक्ष, पवन बघेल को जिला महासचिव, वीरपाल को महामंत्री, राहुल शाक्य को सदर उपाध्यक्ष, रोशन को प्रवक्ता, हिमांशु को मीडिया प्रभारी, सोनू सक्सेना को नगर सचिव, ऋषभ को भोगांव विधानसभा अध्यक्ष, विशाल जाटव को नगर उपाध्यक्ष, विकेश शाक्य को बेवर ब्लाक सचिव मनोनीत किया है। इस दौरान मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वहीं जिलाध्यक्ष ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों से उप चुनाव में घर-घर जाकर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *