संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 24 Dec 2024 11:58 PM IST

loader

The family is afraid of unruly elements, preparing to flee



करहल। गांव लहटोई का एक परिवार अराजक तत्वों की वजह से दहशत में है। परिवार गांव से पलायन करने की बात कह रहा है। पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेज कर परेशानी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव लहटोई निवासी देवेंद्र दुबे ने पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि 11 दिसंबर की शाम वह घर के पास पंचायत भवन से अपने मित्र ब्रजेश उर्फ भोला निवासी नगला किन्नर के साथ खड़े थे। तभी गांव का रहने वाला एक मामले में आरोपी अपने साथी के साथ और न्यायालय में चल रहे मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। उन्होंने शिकायत वापस लेने से मना किया तो आरोपी ने पिस्टल निकाल कर हाथापाई की। उनकी जेब में रखे 4200 रुपये भी छीन लिए। उनकी बाइकों को ईंट मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भतीजों के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें न तो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं न हीं कोई कार्रवाई की जा रही है। खुलेआम घूम रहे आरोपी उन्हें धमका रहे हैं। आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह व परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं और गांव से पलायन करने के लिए विवश हो रहे हैं। दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *