आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा शनिवार को हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरे खिले दिखे। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के अनुरूप ही सवाल पूछे गए थे।

छात्रों ने बताया कि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, जिससे अक्सर डर रहता है, इस बार सरल रही। कोऑर्डिनेट केमिस्ट्री से जुड़े प्रश्न भी सीधे आए। रिएक्शन सीधे और स्पष्ट रूप से पूछे गए थे। फिजिकल केमिस्ट्री के न्यूमेरिकल भी ज्यादा कठिन नहीं थे। शिक्षक अमन सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रम के अनुसार पेपर में संतुलित प्रश्न पूछे गए। केस स्टडी आधारित प्रश्न, बहुविकल्पीय प्रश्न, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल रहे, जो पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। बच्चों में केमिस्ट्री को लेकर जो डर था, वह आसान पेपर देखकर दूर हो गया।

तैयारी का मिला फायदा

ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और रिएक्शन सरल रहे। इनका ही डर था। प्रीवियस पेपर से अच्छे से तैयारी की थी जिसका फायदा मिला। – एंजल अग्रवाल, छात्रा

अच्छे अंक की उम्मीद

केमिस्ट्री का डर पेपर देखकर ही खत्म हो गया। सवाल सरल और सिलेबस के अनुसार थे। अच्छे अंक आने की उम्मीद है।- माही अग्रवाल, छात्रा

परीक्षा देने के बाद छात्राएं

परीक्षा देने के बाद छात्राएं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *