संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 15 Nov 2024 01:21 AM IST

loader

The girl who came to see her sick sister became pregnant



बेवर। बहन के बीमार होने की खबर मिलने के बाद देखभाल करने आई युवती को जीजा से प्रेम हो गया। दोनों के बीच विवाहेत्तर संबंध बने और अब युवती गर्भवती हो चुकी है। वह अब जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पुलिस ने दोनों बहनों के न्यायालय मे बयान दर्ज कराए हैं।

थाना क्षेत्र के एक गांव में निवासी युवती छह माह पूर्व अपनी बहन की ससुराल बीमार बहन की देखभाल करने के लिए आई थी। बहन की ससुराल में रहने के दौरान युवती को जीजा से प्रेम हो गया। दोनों के बीच संबंध भी बन गए। अब युवती ने जीजा के साथ ही रहने की जिद ठान ली है और विरोध करने पर चौंकाने वाला खुलासा करते हुए खुद को गर्भवती बताया है। उधर पत्नी को जब इस बारे में पता चला कि होश उड़ गए। पति की बेवफाई और बहन कि बेतुकी मांग के आगे बहन खुद को असहज महसूस कर रही है।

मामला अब थाने तक पहुंच गया है। पुलिस भी इस मामले में कुछ करने की स्थिति में नहीं है। दोनों महिलाओं को बयान के लिए बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपी जीजा अभी पुलिस की हिरासत में है। वह भी पत्नी के साथ साली को भी साथ रखने की जिद पर अड़ा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं। आदेश के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें