{“_id”:”67894a8f12b3260dfc0381fc”,”slug”:”the-guard-beat-up-the-attendants-who-had-come-to-see-the-patient-in-sn-medical-college-agra-2025-01-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: एसएन मेडिकल काॅलेज में गार्ड ने की तीमारदारों से मारपीट, मरीज को देखने पहुंचे थे; वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
घटना की जानकारी लेती पुलिस। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के गार्ड पर तीमारदारों ने मारपीट का आरोप लगाया है। तीमारदारों को खींचते हुए वीडियो भी वायरल हुआ है। जांच के लिए प्राचार्य ने कमेटी बना दी है।
Trending Videos
गार्ड ने की मारपीट
बृहस्पतिवार की दोपहर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में रक्तस्राव होने पर प्रसूता भर्ती हुई। इसका अन्य अस्पताल में प्रसव हुआ था। तीमारदार मरीज से मिलने पहुंचे तो गार्ड ने रोका। इस पर बहस और धक्कामुक्की होने लगी। मामला बढ़ने पर मारपीट भी हुई।
जांच रिपोर्ट मिलने पर होगी कार्रवाई
थाना एमएम गेट चौकी प्रभारी ने बताया कि वार्ड में प्रवेश के लिए गार्ड और तीमारदारों में विवाद हुआ था, समझौता हो गया है। उधर, प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि गार्ड और तीमारदार में मारपीट की जानकारी पर डॉ. अजीत चाहर के नेतृत्व में कमेटी बनाई है। दो दिन में रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।