{“_id”:”66da1c577de1c05f14026e44″,”slug”:”the-health-department-team-arrived-and-vaccinated-46-children-orai-news-c-224-1-ka11004-119307-2024-09-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची 46 बच्चों का किया टीकाकरण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Fri, 06 Sep 2024 02:32 AM IST

The health department team arrived and vaccinated 46 children

Trending Videos



कालपी। डिप्थीरिया की बीमारी से नगर के अलग-अलग मोहल्ले में अगस्त माह में दो बच्चों की मौत को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर चिकित्सीय टीम ने मौके पर पहुंचकर 46 बच्चों का टीकाकरण किया।

Trending Videos

बता दें कि नगर के मोहल्ला उदनपुरा निवासी प्रदीप कुमार अहिरवार के 10 वर्षीय पुत्र विराट का 31 अगस्त को डिप्थीरिया की बीमारी के चलते इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसी तरह नगर के मोहल्ला रामचबूतरा नई बस्ती निवासी शमशाद की पुत्री ईशा (6) की भी डिप्थीरिया की बीमारी के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस खबर को अमर उजाला ने पांच सितंबर के अंक में प्रकाशित किया था।

खबर प्रकाशित होने के बाद सीएचसी, कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार वरदिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 46 बच्चों का टीकाकरण किया। इसके साथ ही मृत बच्चों के परिजनों को दवाइयां वितरित की गईं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि टीकाकरण अभियान दोनों मोहल्ले में चलाया जा रहा है। यह अभियान जब तक चलता रहेगा, जब तक दोनों मोहल्लों के सभी बच्चों का टीकाकरण नहीं हो जाता है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण एवं दवाइयां उन्हीं लोगों को वितरित की गई है, जो मृत बच्चों के नजदीक रहे हैं। इसके साथ ही मृत बच्चों के परिजनों की जांच भी की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *