संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Tue, 23 Jan 2024 12:51 AM IST

The house and courtyard were illuminated, firecrackers were burst.

जगदीशपुर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर छोड़ी गई आतिशबाजी

अमेठी सिटी। अयोध्या में प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद देर शाम जिले में दीपावली जैसा माहौल शहर से लेकर गांव तक दिखा। लोगों ने प्रभु राम के आगमन पर अपने मकान व दुकान पर दीपक व मोमबती जलाई। रंग बिरंगी झालरों से घरों को सजाया गया। चारों ओर मनमोहक रोशनी की छटा बिखरी दिखी। देर शाम से रात तक अतिशबाजी हुई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान पर रात के अंधेरे में किरणेें लोगों को अपनी को आकर्षित कर रही थी।

शाम के समय कालिकन धाम, दुर्गन भवानी धाम, अहोरवा भवानी, हिंगलाज मंदिर, शमसेरियन भवानी, देवीपाटन समेत अन्य मंदिराें पर दीपक जलाए गए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ओम प्रकाश ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा पर तीन लाख घरों पर दीपावली मनाई गई है। वहीं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीएसए संजय तिवारी सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *