The industrial township to be built in Bundelkhand will be bigger than Noida

industrial township
– फोटो : iStock

विस्तार


झांसी के पास आकार लेने वाले बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) शहर के मास्टर प्लान का जिम्मा अंतरराष्ट्रीय कंपनी सुर्बाना जुराग को सौंपा गया है। वहीं अमेरिकी कंपनी सीबीआरई कंसल्टेंट के तौर पर बीडा को विकसित करने में सहयोग करेगी। 

सुर्बाना जुराग कंपनी ने सिंगापुर का मास्टर प्लान तैयार किया है, जबकि अमेरिकी कंपनी सीबीआरई ने हाईटेक स्पेस सिटी, मलेशिया और महाराष्ट्र स्थित शेन्ड्रा-बिडकिन इंडस्ट्रियल पार्क पर काम किया है। बीडा शहर न केवल बुंदेलखंड का कायाकल्प करेगा बल्कि कानपुर तक औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

47 साल बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ये पहल पर बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश को नोएडा से बड़ी औद्योगिक टाउनशिप मिलेगी। नोएडा की तर्ज पर झांसी के 33 गांवों की 35300 एकड़ जमीन को अर्जित कर आधुनिक और निवेश सिटी के रूप में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा बीडा शहर का निर्माण किया जा रहा है। 

इसके अंतर्गत शहर का मास्टर प्लान बनाने के लिए सिंगापुर की जुर्बाना जुराग ने न केवल सिंगापुर का मास्टर प्लान तैयार किया है, बल्कि चीन के सुझा इंडस्ट्रियल एरिया किगाली, जी-4 सिटी शहरों को भी आकार दिया है। काम पूरा होने के बाद बीडा नोएडा से भी बड़ा शहर होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *