{“_id”:”66c79a94a31b2db7a30476e4″,”slug”:”the-lineman-who-came-to-repair-the-cable-was-beaten-up-orai-news-c-224-1-ori1001-118754-2024-08-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: केबल ठीक करने पहुंचे लाइनमैन के साथ मारपीट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। देर रात शिकायत पर केबल ठीक करने पहुंचे लाइनमैन संग एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। जब लाइनमैन ने शिकायत की तो चौकी पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद सभी लाइनमैन एकजुट हो गए और काम करने से इन्कार कर दिया। अधिशासी अभिंयता ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब सभी लाइनमैन काम पर लौटे।

Trending Videos

अधिशासी अभियंता से शिकायत करते हुए लाइनमैन शिवशंकर वर्मा ने बताया कि बुधवार रात राजेंद्र नगर निवासी विजय शिवहरे ने शिकायत की थी कि उनके घर का सर्विस केबल खराब हो गया है। जिससे सप्लाई नहीं आ रही है। जिसके बाद वह स्टाफ शिवांक, प्रेमनाथ, समीर अली के साथ मौके पर पहुंचे और केबल ठीक करने के लिए सीढ़ी लगाई।

सीढ़ी पर चढ़ते ही एक व्यक्ति आकर गालीगलौज कर मारपीट करने लगा। जब उसने शिकायत राजेंद्र नगर चौकी प्रभारी से की तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोतवाली में शिकायत की तो उन्होंने राजेंद्र नगर चौकी से दो सिपाही पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी पर इसके बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

कार्रवाई न होने से नाराज करीब 100 बिजली कर्मचारी जेई के साथ गुरुवार को अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ के पास पहुंचे। सभी ने कारर्वाई न होने पर एकजुट होकर काम करने से मना कर दिया। अधिशासी अभियंता ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर सभी काम पर लौटे।

वर्जन-

लाइनमैन के साथ किसी ने मारपीट की है। सभी ने काम करने से मना कर दिया था। सभी को समझा दिया गया है। पुलिस विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। किसी कर्मचारी के साथ मारपीट करना ठीक नहीं है। -जितेंद्रनाथ, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें