{“_id”:”66b912d91483f957cd059577″,”slug”:”the-lintel-also-fell-along-with-the-wall-mother-and-son-died-father-and-daughter-injured-orai-news-c-224-1-ka11004-118371-2024-08-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: दीवार संग लेंटर भी गिरा, मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्री घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोंच (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के महलुआ गांव में रविवार सुबह बारिश के चलते घर की दीवार ढहने से लेंटर ढह गया। मलबा गिरने से कमरे में रखे फ्रिज का कंप्रेशर फटने से विस्फोट होने पर मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि, पिता-पुत्री गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने घायल पिता-पुत्री को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से झांसी रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के महलुआ गांव निवासी अखिलेश (35), पत्नी मोहनी (30), बेटी अदिति (8) व बेटे देवू (5) के साथ कमरे में डबलबेड पर सो रहे थे। बारिश के चलते रविवार सुबह करीब पांच बजे अखिलेश के घर की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई, जिससे छत का लेंटर भी भरभराकर नीचे आ गिरा और कमरे में रखा फ्रिज का कंप्रेसर से विस्फोट हो गया और सभी लोगों बुरी तरह झुलस गए।

हादसे में मोहिनी और देवू की मौके पर ही मौत हो गई और पिता-पुत्री घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में खलबली मच गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। सूचना पर पीआरबी, कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गई। लोगों ने किसी तरह अदिति को बाहर निकाला। इसके बाद जेसीबी व जैक की मदद से ग्रामीणों ने लेंटर उठाया, तब तक मोहिनी व देवू की मौत हो चुकी थी। अखिलेश और अदिति को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल सीएचसी भिजवाया गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया। सूचना पाते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, एडीएम संजय, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ अर्चना सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नायब तहसीलदार जितेंद्र पटेल, कोतवाल अरुण कुमार राय भी गांव पहुंचे।

कानूनगो नरेंद्र सिंह, लेखपाल अशोक कुमार भी गांव पहुंचकर रिपोर्ट बनाने में लगे हैं। इस घटना पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे गहरा दुख जताकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कहा कि दैवी आपदा के तहत जो भी सरकारी मदद अनुमन्य होगी, पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस कप्तान डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि मकान की छत गिरने से फ्रिज का कंप्रेशर फट गया। मां बेटे की मौत हुई है और पिता पुत्री घायल हुए हैं, जिनका झांसी में इलाज चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *