The mastermind is BCA pass, learned fraud in Delhi, crime branch reached  fraudsters through portal Pratibimb

पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कानपुर काकादेव में तीन साल से चल रहे ठगी के कॉल सेंटर का गुरुवार को पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड जीजा-साले व दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग इंटरनेट कॉल कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने, रिवार्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर लोगों को ठगते थे। ठगी के रुपये किराये पर लिए गए दिल्ली, उड़ीसा, बिहार समेत अन्य राज्यों के खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।

पुलिस के मुताबिक तीन साल में इन लोगों ने करोड़ों की ठगी की है। इसकी भी जांच की जा रही है। डीसीपी क्राइम व मुख्यालय आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इन लोगों ने दिखावे के लिए आगे शारदा डॉग-कैट फीड्स (पालतू पशुओं का भोजन) की दुकान खोल रखी थी और पीछे फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *