आगरा। शहर में यूनिपोल लगाने के लिए विभिन्न कंपनियों को दी जा रही अनुमति और विज्ञापन कर में हो रहे कथित खेल पर महापौर हेमलता दिवाकर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शहर में लगे यूनिपोल की तुलना में विज्ञापन कर कम आने पर जवाब-तलब किया है। साथ ही 27 फरवरी को पोल लगाने के लिए जारी किए गए अनुबंध के टेंडर को तत्काल स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Trending Videos

नगर आयुक्त को लिखे पत्र में महापौर ने पूछा है कि जितने शहर में यूनिपोल लगे हैं, उतना राजस्व नहीं आ रहा है। पत्र में महापौर ने कहा कि नगर निगम ने विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों को यूनीपोल विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए आवंटित करने का अनुबंध किया है। 350 पोल लगाए जाने की अनुमति देने के बावजूद संख्या के आधार पर विज्ञापन कर जमा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि टैक्स कम जमा होने के बावजूद फर्मों पर कार्रवाई न होना नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत दिखा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एलेक्स एडवटाईजर्स, फ्रेंक एडवरटाइजर एवं प्राइम्स एड को यूनीपोल लगाने के लिए दी गई अनुमति और लगाए गए पोल की संख्या व मिले विज्ञापन कर की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देने तक नए टेंडर को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *