कासगंज। प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मंगलवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम के साथ संयुक्त जिला चिकित्सालय मामों का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता और उपचार आदि की जानकारी किए। इस दौरान गंदे शौचालयों को देख उन्होंने नाराजगी जताई।

Trending Videos

प्रभारी मंत्री ने गुणवत्ता के साथ कार्य कराने तथा अस्पताल परिसर के साथ शौचालय को साफ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में वेंटीलेटरों, महिला पुरूष वार्डो, बेडों, बच्चों के वार्डों, मरीजों के उपचार, डाक्टरों और दवाओं की उपलब्धता, पेयजल तथा परिसर में साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया।

जिले में संचालित ऑक्सीजन प्लांटों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण

कासगंज। प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोरोंजी स्थित कान्हा गोशाला का भी मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले की सभी गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के लिए चारा, भूसा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। हरे चारे के लिए समुचित व्यवस्था बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने गोवंशों को गुड़ खिलाकर गोसेवा की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पौधारोपण किया। बोले सभी लोग एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें