The miscreants took away the jewelery and cash by pressing the woman's mouth.

चोरी की घटना बताती महिला

जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के एक घर में शनिवार रात बदमाशों ने एक महिला का मुंह दबा कर पांच लाख के जेवर व 80 हजार की नकदी उड़ा ले गए। जांच में पुलिस को रस्सी व हंसिया भी मिली है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है।

क्षेत्र के सरैया सबल शाह गांव निवासी लाल बहादुर सिंह के घर में छत के सहारे आंगन के जाल को हटा कर शनिवार रात चोर घर में घुस आए। चोरों ने आलमारी से करीब पांच लाख के गहने और 80 हजार की नगदी चोरी कर लिया। लाल बहादुर की बहू वंदना का आरोप है कि चोरों ने कमरों को खंगालते हुए फ्रिज में मौजूद मिठाई खाई और पानी भी पिया। बगल में बने गलियारे की कुंडी का ताला तोड़कर घर से बाहर निकल गए।

आरोप है कि घटना अंजाम देने आए लोगों में से एक ने उसका मुंह व गला दबाए रखा। उसने व्यक्ति की पहचान कर ली है। आरोप है कि यदि वह शोर मचाती तो उसकी हत्या कर दी जाती। चोरों के भागने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को पीड़ित के घर से एक हंसिया व रस्सी भी मिली है। पीड़िता ने गांव के एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत होता है। ससुर और सास अस्वस्थ रहते हैं। महिला के मुंह पर कपड़ा रखना और गला दबाने वाली बात की जांच की जा रही है। जो सही होगा, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

घर में चल रही थी शादी की तैयारी

वंदना ने बताया कि उसके देवर अभिषेक उर्फ सोनू सिंह का 26 नवंबर तिलोकत्सव व नौ दिसंबर को शादी होनी है। इसके लिए जेवर का इंतजाम किया जा रहा था। 12 जुलाई को ही पंजाब के लुधियाना में रहने वाले पति अंकित सिंह के पास से वह लौटी है। चोरी की घटना से परिवार सदमे में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *