{“_id”:”69d156ed1a3fa7b2c401a0b9″,”slug”:”the-missed-practical-exams-will-be-held-on-9th-and-10th-etawah-news-c-216-1-etw1004-140455-2026-04-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: नौ व 10 को होंगी छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को बोर्ड ने एक मौका दिया है। बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों को अंतिम अवसर देते हुए बुधवार और गुरुवार को पुनः परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परिषद के आदेशानुसार, यह परीक्षाएं पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से नियुक्त परीक्षकों के माध्यम से कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी स्कूल के सभी छात्रों की परीक्षा छूटी है तो परीक्षा उसी विद्यालय में होगी। वहीं इक्का-दुक्का छूटे हुए परीक्षार्थियों के लिए डीआईओएस कार्यालय या क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से जनपद मुख्यालय स्तर पर निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
