The night was cold in March itself, minimum temperature reached 22.6 degrees


loader



Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहने से प्रदेश में बुधवार को झांसी की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। अधिकतम तापमान में जरूर मामूली गिरावट देखने को मिली। अब मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है।

झांसी में सुबह से ही आसमान साफ होने से चटक धूप खिली हुई थी। मगर तेज पछुआ हवाएं भी चल रही थीं। ऐसे में बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में इजाफा नहीं हुआ। उल्टा बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई और ये 39.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, ये सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है।मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पछुआ हवाओं की वजह से शुक्रवार और शनिवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज होगी। अधिकतम पारा तीन डिग्री तक और न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री कम हो सकता है। फिर 30 मार्च से हवाओं की रफ्तार कम होने ही तापमान में इजाफा होने लगेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *