The noise of publicity will stop from 6 pm today

निरीक्षण करतीं डीएम व अन्य अफसर।

अमेठी सिटी। पांचवें चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर सोमवार होने वाले अमेठी संसदीय सीट के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार की शाम छह बजे थम जाएगा। रविवार को नवोदय विद्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। अफसरों ने तैयारी पूरी होने का दावा किया है। जिले में 20 मई को मतदान होना है। चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में है। सभी दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाए हुए हैं।

शनिवार की शाम को छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। अमेठी संसदीय सीट में कुल पांच विधानसभा है। तिलोई में कुल तीन लाख 47 हजार 490, जगदीशपुर में तीन लाख 81 हजार 296, गौरीगंज में तीन लाख 54 हजार 921, अमेठी में तीन लाख 50 हजार 885 व सलोन में तीन लाख 61 हजार 506 मतदाता है। मतदान के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। शुक्रवार को अफसरों ने बैठक करके तैयारियों का जायजा लिया है।

यह हो रहा प्रबंध- मतदान केंद्रों पर लगने वाली लाइन को लेकर हर पांच व्यक्ति पर एक कुर्सी की व्यवस्था की जाएगी।

– तदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुलावा टोली का गठन किया गया है।

– पिछले चुनाव में जिन बूथों पर कम वोटिंग हुई थी वहां के बीएलओ के साथ बैठक कर वोट प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

– वोटर पर्ची का वितरण बीएलओ के माध्यम से किया गया है।

– जो लोग बाहर रह रहे हैं उनको फोन या मैसेज के माध्यम से बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।

– जिले में 18 से 19 वर्ष की आयु के करीब 23789 मतदाता है, जो पहली बार मतदान करेंगे।

– दिव्यांग मतदाताओं की संख्या लगभग 18 हजार है, उनके लिए हर बूथ पर एक व्हीलचेयर की व्यवस्था की जा रही है।

लोकसभा क्षेत्र मतदाता विवरण

विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर पोलिंग स्टेशन पोलिंग सेंटर

तिलोई 182464 164825 20 387 216

जगदीशपुर 201251 180035 10 338 182

गौरीगंज 185232 169678 11 389 245

अमेठी 184463 166379 41 378 225

सलोन 188945 172561 84 369 227

इसके अतिरिक्त बल्दीराय ब्लॉक के 62 पोलिंग स्टेशन तथा 30 बूथ पर भी अमेठी लोक सभा का चुनाव होगा।

लोकसभा के उम्मीदवार

भाजपा – स्मृति जूबिन इरानी

कांग्रेस – किशोरी लाल

बसपा – नन्हें सिंह चौहान

निर्दल प्रत्याशी – खुशीराम

निर्दल प्रत्याशी – जगदंबा प्रसाद यादव

निर्दल प्रत्याशी – उदयराज

निर्दल प्रत्याशी – चंद्रावती

निर्दल प्रत्याशी – सुरेंद्र कुमार

राष्ट्रीय नारायण वादी विकास पार्टी – मो. हसन लहरी

जनशक्ति समता पार्टी – दिनेश मौर्या

समझदार पार्टी – संतराम

संयोगवादी पार्टी – शैलेंद्र कुमार

मौलिक अधिकार पार्टी – भगवानदीन पासी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें