The police kept searching and the main accused of the riot surrendered

पुलिस तलाशती रही और हुड़दंग के मुख्य आरोपी ने कर दिया सरेंडर

लखनऊ। मड़ियांव थाने के पास 12 जनवरी की रात बर्थडे पार्टी के नाम पर हुड़दंग मामले के मुख्य आरोपी राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राघव ने शनिवार को पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे जमानत भी मिल गई। वहीं, पुलिस ने एक और आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 22 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

Trending Videos

पुलिस आरोपी राघवेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास का दावा जरूर कर रही थी, पर सूत्र बताते हैं कि पुलिस उसको सरेंडर करने का मौका दे रही थी। एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह ने बताया कि मामले में शुक्रवार को एक और आरोपी सैरपुर निवासी अमन कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हुड़दंग में इस्तेमाल एसयूवी बरामद की है। वायरल वीडियो की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में चौकी इंचार्ज नौबस्ता प्रदीप यादव को निलंबित किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें