{“_id”:”696011a7956de5612702f27f”,”slug”:”the-police-sent-the-dna-samples-of-the-accused-and-the-victim-for-testing-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-149453-2026-01-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: पुलिस ने आरोपी और पीड़िता का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक शोषण करने के मामले की जांच करने में पुलिस तेजी से जुटी हुई है। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी व पीड़िता का पुलिस ने डीएनए सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। एक कस्बा निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि अमजद खान नाम के युवक ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री के अश्लील फोटो व वीडियो लेकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर उसकी पुत्री ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी अमजद खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। 3 जनवरी को मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में अमजद खान के पैर में गोली लगने से घायल हो गया था, इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ का केस दर्ज कर उसे रिमांड लेकर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने पीड़िता व आरोपी का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि केस की विवेचना तेजी से की जा रही है।
