{“_id”:”66e34cef2469de606e098774″,”slug”:”the-principal-raided-the-tb-chest-department-orai-news-c-12-1-knp1009-824842-2024-09-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: प्राचार्य ने मारा टीबी चेस्ट विभाग में छापा, सहायक आचार्य मिले गैरहाजिर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Fri, 13 Sep 2024 01:49 AM IST


The principal raided the TB Chest department

Trending Videos



उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीबी चिकित्सक के न बैठने के कारण मरीजों को हो रही परेशानी की खबर 12 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन के साथ टीबी एवं चेस्ट विभाग में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम गैरहाजिर मिले।

Trending Videos

बता दें कि मेडिकल कॉलेज के एमडीआर टीबी के मरीजों के इलाज के लिए नोडल टीबी सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर के बनने के बाद मरीजों के झांसी व कानपुर जाने की दौड़ बच गई है। यहां मरीजों को भर्ती कर इलाज की सुविधा दी जाती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। हालत यह थी कि यहां आने वाले मरीजों को या तो झांसी जाने की सलाह दी जाती थी या फिर वापस कर दिया जाता था।

कई मरीजों ने इसकी शिकायत भी जिला क्षय रोग नियंत्रण इकाई में की थी। कुछ मरीजों ने दो पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसका संज्ञान लेकर जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. डीके भिटौरिया ने प्राचार्य को पत्र भी लिखा था और वार्ता भी की थी। प्राचार्य ने चिकित्सकों की कमी की बात कहते हुए जल्द स्टाफ की तैनाती का भरोसा दिया था। इस खबर को गुरुवार के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्राचार्य ने टीबी एवं चेस्ट विभाग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.विक्रम गैरहाजिर मिले। इस पर प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें