अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा जुलाई-2025 के दौरान युगांत्री निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कराई गई प्रयोगात्मक परीक्षा में गड़बड़ी पाई गई थी। उसकी रिपोर्ट अब शासन को भेज दी गई है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक (आईटीआई) डॉ. संजय सागर ने बताया कि जुलाई माह में हुई इन परीक्षाओं के दौरान अनियमितताएं सामने आई थीं, जिसके बाद प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ से जांच के लिए टीम भेजी गई थी। उस समय आवश्यक साक्ष्य, फोटो एवं अन्य दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण पूरी जांच रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी थी।

इसी वजह से रिपोर्ट को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था। अब सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट को फाइनल कर शासन को भेज दिया गया है। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें