{“_id”:”68c9aee9c732acb359054105″,”slug”:”the-requirement-of-tet-cannot-be-imposed-on-those-who-got-appointment-before-2011-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-145302-2025-09-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: 2011 से पहले नियुक्ति पाने वालों पर नहीं थोपी जा सकती टीईटी की अनिवार्यता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:09 AM IST
कलेक्ट्रेट पर राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। – फोटो : कलेक्ट्रेट पर राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने टेट की अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 2011 से पूर्व से शिक्षक की नौकरी करने वालों पर टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने का विकल्प निकाला जाए।
Trending Videos
प्रधानमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 20 से 25 साल पहले सेवा में आए शिक्षकों ने उस समय जारी शासनादेश के की सारी अनिवार्यताओं का पालन करते हुए नियुक्ति पाई थी। अब एक नई अर्हता उन पर लागू करना किसी प्रकार से उचित नहीं है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रधानमंत्री को देश के लाखो शिक्षकों के हित को देखते हुए इस मामले में कोई विकल्प निकालना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि इस निर्णय का हल जल्द किया जाए कई शिक्षक अवसाद में आकर जान दे रहे हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 2011 से पहले नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण यादव, जिला मंत्री सुधीर चौहान सहित जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी व शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।