संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 20 Jan 2026 03:11 AM IST

The revenue team conducted a site inspection of the under-construction Shiv Shakti Dharamshala.

बटेश्वर में निर्माणाधीन धर्मशाला का स्थलीय निरीक्षण करती पुलिस और राजस्व विभाग की टीम



बाह। बटेश्वर में लॉकडाउन के दौरान निर्माणाधीन धर्मशाला का काम रोके जाने के मामले में जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के निर्देश पर सोमवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। दस्तावेज की जांच की। शिव शक्ति धर्मशाला के निर्माण कार्य को रोके जाने पर बटेश्वर मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी की पत्नी सुनीता गोस्वामी ने मंत्री जयवीर सिंह के प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि 21 मार्च 2013 को उन्होंने जमीन का बैनामा कराया था जिस पर शिव शक्ति धर्मशाला का निर्माण कार्य हो रहा था। दूसरे पक्ष ने जमीन को अपना बताते हुए लॉकडाउन के दौरान काम को रुकवा दिया था। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने 9 जनवरी को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मामले में कार्रवाई करने को कहा था। मामले में डीएम ने एसडीएम को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, राजस्व निरीक्षक हीरा सिंह और पुलिस टीम के साथ निर्माणाधीन धर्मशाला का निरीक्षण किया। धर्मशाला में निर्माण हेतु पिलर आदि खड़े मिले। जमीन संबंधी दस्तावेजों एवं बैनामा आदि की जांच की गई। दूसरे पक्ष से संपर्क किया गया लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *