कोंच। ग्राम देवगांव से फुलैला जाने वाला संपर्क मार्ग सालों से उखड़ा पड़ा है। यह मार्ग स्कूली बच्चों और प्रसूताओं के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। इस ओर अधिकारी और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। शनिवार को अधिकारियों से मिलकर ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों और प्रसूताओं के लिए यह सड़क सिरदर्द बन चुकी है। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लोग आए दिन गिरकर चुटहिल भी हो जाते हैं।

loader

Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार मांग की लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। यह सड़क सिर्फ सड़क नहीं बल्कि गांव की लाइफ लाइन है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के एई नंदकिशोर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें