कोंच। नगर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल मारकंडेश्वर तिराहे से पंचानन चौराहे तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसमें छह करोड़ 9 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में सात मीटर चौड़ी यह सड़क अब 10 मीटर की जाएगी। इससे यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।

यह मार्ग उरई-कोंच-नदीगांव होते हुए मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली तथा स्टेट हाईवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विधायक मूलचंद्र निरंजन की पहल पर शासन से स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विधायक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण नए सिरे से कराया जाएगा। यह सड़क नगर के कई प्रमुख संस्थानों नवीन गल्ला, सब्जी-फल मंडी, ब्लॉक कार्यालय, बैंक, महिला महाविद्यालय, पब्लिक स्कूल और रेलवे स्टेशन मार्ग को जोड़ती है। साथ ही, नदीगांव, जालौन और क्योलारी-बंगरा की ओर जाने वाले लोगों के लिए भी यह मुख्य मार्ग है।

कोंच-कैलिया बाईपास का जुड़ाव भी इसी सड़क से है। वहीं पेट्रोल-डीजल टैंकों की मौजूदगी के कारण यहां भारी और हलके वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाएं होती थीं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।

अब सड़क के चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम होगा और जाम व दुर्घटनाओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *