{“_id”:”66ba5aa31f4ab27fdc0836c4″,”slug”:”the-system-will-improve-with-the-construction-of-three-new-power-plants-proposal-sent-orai-news-c-224-1-ka11004-118417-2024-08-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: तीन नए बिजलीघरों के बनने से सुधरेगी व्यवस्था, भेजा प्रस्ताव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। जिले में तीन बड़े बिजलीघर बनेंगे। फिर इनसे आठ छोटे बिजलीघरों को सप्लाई दी जाएगी। नए बिजली घरों से सप्लाई बंट जाने पर कई गांव और शहर को सप्लाई ठीक प्रकार से मिलने लगेगी। बिजली विभाग ने जो प्रस्ताव भेजा था, वह पास हो गया है। वह संशोधित होकर बजट के लिए निगम फिर से चला गया है। बजट आने पर काम भी शुरु भी हो सकता है।
इस साल गर्मी के मौसम में बिजली ने खूब रुलाया है। आने वाले साल में भी ऐसी स्थिति न रहे, इसके लिए बिजली विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। तीन नए बड़े बिजली घर बनाने का प्रस्ताव बिजली विभाग ने मंडल मुख्यालय को भेजा था, वो पास हो गया है। संशोधित होकर फिर से बजट के लिए निगम के पास चला गया है। अगर वहां से पास होता है और बजट मिलता है तो बिजली विभाग को सप्लाई देने में सहूलियत मिलेगी।
कुठौंद, कदौरा, डकोर क्षेत्र में तीन बिजली घर बनेंगे। जिनसे छोटे बिजलीघरों को सप्लाई दी जाएगी। अभी तक कई किलोमीटर दूर से सप्लाई उन बिजली घरों तक पहुंचती है। जिससे रोजाना फॉल्ट और बिजली गुल रहने की समस्या आती थी। नए बिजली घर बन जाने से ये समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
बिजली घरों की क्षमता में होगी बढ़ोतरी
तीन स्थानों पर बिजली विभाग बिजली घर बनाएगा। जिनकी क्षमता भी अधिक है। कुठौंद क्षेत्र में बनने वाले बिजली घर की क्षमता 132 केवी होगी। जिससे कुठौंद, हदरुख, सिरसाकलार बिजली घर को सप्लाई दी जाएगी। अभी तक कुठौंद, हदरुख को उदोतपुरा बिजली घर, सिरसाकलार को कालपी बिजलीघर से सप्लाई दी जाती थी। दूरी और लोड अधिक होने के कारण रोजाना फॉल्ट भी होते थे। दूसरा बिजलीघर कदौरा में 132 केवी का बनेगा। जिससे बबीना, चंदरसी, परौसा, इटौरा को सप्लाई दी जाएगी। बबीना को उरई बिजली घर से सप्लाई दी जाती है। बाकी को कालपी बिजली घर से सप्लाई दी जाती है। तीसरा डकोर में 220 केवी का बिजलीघर बनेगा। जिससे कुसमिलिया को सप्लाई दी जाएगी। अभी उरई से सप्लाई दी जा रही है।
डाली जाएगी नई लाइन
बिजलीघरों को बनाने के साथ ही पुराने तक सप्लाई पहुंचाने के लिए नई लाइन भी बिछाई जाएगी। कुठौंद में चार किलोमीटर, हदरुख में आठ किलोमीटर, सिरसाकलार में 16 किलोमीटर, बबीना में छह किलोमीटर, चंदरसी में तीन किलोमीटर, परौसा में सात किलोमीटर, इटौरा में आठ किलोमीटर, कुसमिलिया में चार किलोमीटर तक नई लाइन बिछाई जाएगी। इसका उल्लेख भी प्रस्ताव में करके भेजा गया है।
वर्जन-
प्रस्ताव सुधार के लिए आया था। उसको ठीक करके दोबारा भी भेज दिया गया है। जल्द बजट पास हो सकता है। इसके बाद काम शुरू हो जाएगा। नए बिजली घर बनने से ओवरलोड की समस्या कम हो जाएगी। -जितेंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
