The team that went to remove the defaulter's meter was chased and beaten.

Trending Videos



– सरकारी रसीद और दस्तावेज भी फाड़े, सब स्टेशन पर तैनात कर्मी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Trending Videos

फोटो….

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला सूती मिल बाहर में कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सरकारी रसीद बुक व दस्तावेज फाड़कर फेंक दिए। दोबारा आने पर जाने से मारने की धमकी दी। इस मामले में सूती मिल पावर हाउस में कार्यरत टीजी-टू (तकनीशियन) सतीश कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में उसने बताया कि वह बुधवार को संविदाकर्मी रविंद्र और शिवकांत के साथ 6 माह के बकाये के कारण रवि रायकवार के कटे कनेक्शन का मीटर उतारने गए थे। जैसे ही दीवार पर लगे मीटर को उखाड़ने लगे वैसे ही रमेश रायकवार ने गाली-गलौज करते हुए अपने पुत्र रवि रायकवार, रमेश रायकवार को आवाज लगाकर मारने के लिए कहा। रवि, रमेश व रवि के छोटे भाई ने लात-घूंसों से जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। सरकारी रसीद बुक व दस्तावेज फाड़कर फेंकते हुए धमकाया कि दोबारा आए तो जान से मार देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *