भिनगा में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावस्ती। भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इसमें सुर्खेत नेपाल व बलरामपुर की टीम विजेता रही।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन की शुरुआत शिक्षक एमएलसी प्रतिनिधि गुरुबचन सिंह, भिनगा रेंजर नंद कुमार यादव व पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण स्वरूप मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सुर्खेत नेपाल व गौरी फंटा लखीमपुर खीरी की टीम के मध्य खेला गया। इसमें सुर्खेत नेपाल की टीम 4-3 से विजयी रही। प्रतियोगिता का दूसरा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा व बलरामपुर की टीम के मध्य खेला गया। इसमें बलरामपुर की टीम 2-1 से विजयी रही। इस मौके पर आयोजक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इरफान, उम्मेद अहमद व जमील अहमद सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *