The teenager's health deteriorated, and he died.



जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव कुरसेना निवासी इरफान के पुत्र छोटू (13) की तबीयत बुधवार शाम 4 बजे खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए थे। इलाज के बाद जब परिजन एंबुलेंस से किशोर को वापस अपने गांव ला रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठेपुर के समीप उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे तत्काल सीएचसी जसवंतनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी, एसआई ललित चतुर्वेदी व सिपाही अवनीश के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया समझाई लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया। (संवाद)

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *