– तीन साल का कार्यकाल हो चुका है पूरा

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में डीन साइंस का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके बाद भी न तो उनका कार्यकाल बढ़ाने का पत्र निकाला गया है और न ही किसी नए की तैनाती की गई है।

बीयू के अध्यादेश के अनुसार डीन, विभागाध्यक्ष अथवा समन्वयक को तीन साल के लिए नियुक्त किया जाता है। समय पूरा होने पर किसी नए की तैनाती की जाती है। किन्हीं कारणों से कार्यकाल विस्तारित भी किया जाता है। बताया गया कि बीयू में डीन साइंस प्रो. आरके सैनी का कार्यकाल 22 सितंबर को पूरा हो गया है। इसके बाद 10 दिन बीतने पर भी बीयू प्रशासन अब तक किसी नए की तैनाती नहीं कर पाया है। न ही उनका कार्यकाल बढ़ाने के संबंध में कोई पत्र जारी हुआ है। इससे पहले भी बीयू प्रशासन द्वारा विभाग समन्वयकों का कार्यकाल पूरा होने पर नए की तैनाती में जमकर मनमानी की गई थी। किसी विभाग में एक तो किसी में सवा साल बाद नए समन्वयक की तैनाती हो पाई थी।

बताया गया कि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार काबिया का भी कार्यकाल पूरा हो चुका है। वहीं, कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि जब तक किसी डीन आदि का कार्यकाल विस्तार न हो या फिर रोका न जाए, तब तक पूर्ववर्ती के कार्य करते रहने का नियम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *