अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार को पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने हेतमपुर-धौलपुर के मध्य नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर नवनिर्मित लाइन का परीक्षण किया गया।
रेल संरक्षा आयुक्त ने झांसी व धौलपुर रेलवे स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन के सभी नव संस्थापित उपकरणों का निरीक्षण किया। उपस्थित ऑन ड्यूटी स्टाफ से चर्चा कर उनके ज्ञान को परखा। साथ ही सुरक्षा व संरक्षा सामग्री से संबंधित दस्तावेज की जांच की गई। इसके बाद उन्होंने डीआरएम व अन्य अधिकारियों के साथ इंस्पेक्शन कैरिज तथा मोटर ट्राॅली के जरिये हेतमपुर से धौलपुर के मध्य नवनिर्मित तीसरी लाइन का निरीक्षण किया गया।
बता दें कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से धौलपुर स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन का कार्य आंतरी से ग्वालियर के बीच 22 किमी के हिस्से को छोड़कर लगभग पूरा हो चुका है।
