{“_id”:”69d956356f68b959ca01fb6b”,”slug”:”the-transformer-caught-fire-due-to-sparking-during-charging-orai-news-c-224-1-ori1005-142796-2026-04-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: चार्ज करने के दौरान स्पार्किंग से ट्रांसफार्मर धू-धू कर जला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

The transformer caught fire due to sparking during charging

फोटो- 29 कोंच गल्ला मंडी में धू-धू कर जलता ट्रांसफार्मर। संवाद



कोंच। गल्ला मंडी में लगाया गया 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर चार्ज करने के दौरान धड़ाम हो गया। स्पार्किंग के बाद कुछ ही देर में आग लगने से धू-धू कर जल उठा। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।


loader

Trending Videos

सात अप्रैल को हुई ओलावृष्टि और बारिश में मंडी परिसर में रखा पुराना 63 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद शुक्रवार दोपहर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। जैसे ही उसे चार्ज करने के लिए सप्लाई शुरू की गई, अचानक स्पार्किंग हुई और ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग और दमकल टीम मौके पर पहुंची। जेई अमन खान ने तुरंत सप्लाई बंद कराई। फायर ब्रिगेड प्रभारी लाखन सिंह के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जेई अमन खान ने बताया कि घटना की रिपोर्ट भेज दी गई है और नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। (संवाद)

———-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें