The victim said in the court that she was raped

police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के थाना गोविंद नगर में एक महिला ने तीन युवकों पर बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया तो उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। जबकि कोर्ट में उसने अपने बयान में दुष्कर्म होने की बात कही है। अब पुलिस विधिक राय लेकर कार्रवाई करेगी।

Trending Videos

थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को गोविंद नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में तीन युवकों के नाम से तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी 14 दिसंबर को स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद बेटी बेहोशी की हालत में मिली। होश आने पर बताया कि तीन युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए। उसे बेहोश कर दिया, इसके बाद उसके साथ क्या हुआ पता नहीं। युवकों ने उसका वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर रहे हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कोर्ट में किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म होने की बात कही है। इस पर आगे क्या करना है इसको लेकर विधिक राय ली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें