आगरा। न्यू आगरा पुलिस ने दीवानी परिसर में तारीख करने आए एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से हाजिर नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी थे। आरोपी शनिवार को दूसरे कोर्ट में चल रहे मुकदमे की पैरवी करने आया था। कोर्ट में पेश होने पर उसे अंतरिम जमानत दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि कावेरी विहार, शमसाबाद रोड निवासी राजकुमार सौंधी ने 2023 में कोर्ट में बेटे का फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत करने का आरोप लगाकर पश्चिमी दिल्ली निवासी सुभाष और उसके परिजन के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उस दौरान उनका बेटा विदेश में था।

पुलिस ने कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया था। सुभाष उस मुकदमे में लंबे समय से हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर नई दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी पेश करने के लिए कहा था। इसके बाद भी हाजिर न होने पर सीजेएम ने न्यू आगरा थाना पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुभाष अन्य किसी मुकदमे की पैरवी करने कोर्ट में आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें