{“_id”:”66e0a6e1e0a859541e07b657″,”slug”:”the-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-orai-news-c-224-1-ka11004-119504-2024-09-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:36 AM IST
Trending Videos
कुठौंद। महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो महिला का शव फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया।
Trending Videos
थाना क्षेत्र के खेरा कनार गांव निवासी छोटे चौधरी की 28 वर्षीय पत्नी विनीता ने सोमवार को घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना के समय पति घर पर नहीं थे, जबकि बच्चे भी घर के बाहर थे। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि महिला घर से कपड़े बेचने का काम करती थी। जबकि पति छोटे गांव-गांव जाकर कपड़ों की फेरी लगाता है। उसके दो बेटी व एक बेटा है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। थानाध्यक्ष केपी सरोज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।