
{“_id”:”6998a9e2b104d73b34022a15″,”slug”:”the-young-man-attempted-suicide-by-hanging-himself-etawah-news-c-216-1-etw1002-138142-2026-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: युवक ने फंदा लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला सिद्धार्थ पुरी में शुक्रवार को युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ने से उसकी जान बच गई। सिद्धार्थपुरी निवासी अंकित (25) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अंकित फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच सकी।