{“_id”:”6769a1ab48cb3f66db02f8bf”,”slug”:”the-young-man-committed-suicide-after-being-threatened-by-the-accused-kasganj-news-c-175-1-agr1054-125441-2024-12-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: आरोपी के धमकाने पर युवक ने दी थी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:15 PM IST

कासगंज। सहावर क्षेत्र के गांव नौपती में आरोपी की प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने जान दे दी। पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव नौपती निवासी सतेंद्र पुत्र रामस्वरूप का शव गांव के समीप आलू के खेत में रविवार को पड़ा मिला था। मामले में मृतक के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद पुलिस ने उसकी मौत की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मृतक युवक सतेंद्र से गांव का मनीष बाइक को मांग कर ले गया था। इस दौरान उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। सतेंद्र ने मनीष से क्षतिग्रस्त बाइक को ठीक कराने के लिए कहा था, लेकिन उसने बाइक की मरम्मत नहीं कराई। शनिवार को वह सतेंद्र को बाइक ठीक कराने के बहाने से उसे बुलाकर घर से ले गया और उसे धमकाने लगा। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी मनीष को खितौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से मृतक युवक का मोबाइल फोन भी बरामद किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कार्रवाई कर उसे जेल भेजा है।
