{“_id”:”66c8dd91bd15c781fa09de94″,”slug”:”the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-orai-news-c-224-1-ori1001-118801-2024-08-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:35 AM IST

माधौगढ़। युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुरा निवासी कमलेश दोहरे के 25 वर्षीय पुत्र इंद्र कुमार ने गुरुवार शाम माता पिता के साथ खाना खाया और वह अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकला तो पिता ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। इससे उनकी चीख निकल गई। रोने की आवाजें सुनकर मोहल्ले के लोग भी मौके पर आ गए। इंद्र कुमार की आठ महीने पहले दिसंबर में शादी हुई थी। इन दिनों उसकी पत्नी गुड़िया देवी अपने मायके रामहेतपुरा गांव गई है। माता-पिता अपने कमरे में थे। इंद्र कुमार पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिजन खुदकुशी करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
